थरूर ने कहा कि केरल में हवा का रूख स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन वह ‘बड़ी जीत’ हासिल होने की उम्मीद करते हैं.
गृहमंत्री शाह ने कहा कि पहले चरण में बंगाल में 30 में से 26 सीटों से ज्यादा पर भाजपा जीत रही है, वहीं असम में 47 में से 37 सीटों से ज्यादा पर भाजपा जीतेगी, इसके साफ संकेत हमें मिले हैं.
दिप्रिंट को दिए साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री ने भवानीपुर में चुनावी जंग के बारे में बात की और कहा कि वो राज्य में पाइपलाइन से जलापूर्ति सुनिश्चित करेंगे.
माओवादी समर्थित पीपल्स अगेन्स्ट पुलिस एट्रोसिटीज (पीसीपीए) के पूर्व संयोजक महतो को 40-45 कर्मियों वाले एनआईए दल ने झारग्राम जिला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया.
अबोहर के विधायक नारंग संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने स्थानीय नेताओं के साथ मलौट पहुंचे थे तब उन्हें प्रदर्शनकारी किसानों ने घेर लिया और उनपर काली स्याही भी फेंकी.
दिल्ली के जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने बांग्लादेश की आजादी के लिए जेल जाने संबंधी मोदी की टिप्पणी को ‘सबसे बड़ा’ झूठ बताया. मोदी बांग्लादेश की यात्रा पर हैं जहां उन्होंने यह टिप्पणी की है.
बंगाल में कुल 30 सीटों के लिए जबकि असम में 47 सीटों के लिए आज चुनाव करवाया गया. बंगाल में जिन 30 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं उनमें ज्यादातर सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्र से हैं.
ममता ने कहा, ‘कल, अधिकारी बंधुओं में एक को नोट बांटते देखा गया था...इलाके में महिलाओं ने उसे रंगे हाथ पकड़ा. उन्होंने 30 से अधिक गुंडों को भी (पुलिस के) हवाले किया.
लोकतंत्र की ‘रेटिंग’ करना एक जोखिम भरा काम है. मैं केवल इस सीधी-सी कसौटी को लागू करता हूं—कहां सबसे शांतिपूर्वक तथा सामान्य ढंग से राजनीतिक सत्ता का निरंतरता के साथ बदलाव होता रहा है.