scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु में मालगाड़ी की चपेट में आई कॉलेज बस, 25 छात्र घायल

तमिलनाडु में मालगाड़ी की चपेट में आई कॉलेज बस, 25 छात्र घायल

Text Size:

रूर, 14 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक कॉलेज बस के मालगाड़ी की चपेट में आने से लगभग 25 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुक नेता सेंथिल बालाजी ने जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से मुलाकात की।

न्होंने पत्रकारों से कहा कि यह दुर्घटना शनिवार शाम उस समय हुई जब बस क्षेत्र में वीरारक्कियम और पलायम के बीच मानवरहित फाटक से गुजर रही थी।

न्होंने कहा, “एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के लगभग 25 छात्र घायल हो गए, जिन्हें जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो छात्रों को बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 23 छात्रों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।”

षा नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments