उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में देश में अब तक 1 लाख मौत हुई हैं. हम अपने देश की बनाई हुई 6.5 करोड़ वैक्सीन विदेशों में भेज रहे हैं. यह केंद्र सरकार का जघन्य अपराध है.
बीजेपी का दावा है कि बंगाल में मारे गए 17 में से 12 लोग उसके कार्यकर्ता थे. राज्य में हिंसा का एक पैटर्न है, जिसमें राजनीतिक विचारधारा लगभग हमेशा ही पड़ोसी को पड़ोसी के मुकाबले खड़ा कर देती है.
शिवसेना ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने में जहां पड़ोस के छोटे देश भारत को मदद की पेशकश कर रहे हैं वहीं मोदी सरकार कई करोड़ के सेंट्रल विस्टा परियोजना के काम को रोकने के लिए भी तैयार नहीं है.
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है. 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 60 सीटें और उसके गठबंधन सहयोगी एजीपी को 9 और यूपीपीएल को 6 सीटें मिली हैं.
आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने यह कहते हुए टीएमसी सरकार से राज्य में कानून-व्यवस्था कायम करने को कहा है कि आम लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
अवामी लीग को अभी इस सवाल का जवाब नहीं चाहिए कि हसीना के बाद कौन होगा या यह बहस कि हसीना को बांग्लादेश लौटना चाहिए या नहीं, बल्कि ज़मीन पर नया नेतृत्व चाहिए.