सोनिया गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब भाजपा के कई नेताओं की तरफ से सवाल किया गया कि क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने टीके लगवाए हैं.
सिसोदिया ने केंद्र सरकार से चार सदस्य समिति के गठन में रोड़ा न अटकाने की गुजारिश की. दिल्ली सरकार ने समिति को मंजूरी देने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास फाइल भेजी थी.
भाजपा की राजस्थान इकाई ने राजे पर एक 'समानांतर प्रणाली' खासकर 'वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान' संगठन के शुभारंभ के बाद से- चलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, जिसमें सारा का सारा ध्यान उनपर और सिर्फ उनपर केंद्रित किया गया है.
चिराग ने कहा कि खबरों के मुताबिक मुझे पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. जैसा कि पार्टी संविधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को तभी हटाया जा सकता है जब वह उसकी मृत्यु हो गई हो या पद से इस्तीफा दे दिया हो.
चिराग पासवान ने पार्टी के संविधान के अनुच्छेद 26 के हवाले से बताया है कि लोकसभा में हमारी पार्टी का नेता कौन होगा, यह तय करने का अधिकार केंद्रीय संसदीय बोर्ड का है.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले हफ्ते दिल्ली में थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात की. 2022 में विधानसभा चुनावों के पहले उनसे कई सुधार करने को कहा गया है.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.