दिल्ली से लेकर देहरादून तक शुक्रवार को दिन भर चली मुलाकातों और बैठकों के दौर के बाद सीएम तीरथ रावत ने रात करीब साढ़े गयारह बजे अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा.
भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराकें खरीदने पर सहमत हुई ब्राजील की सरकार ने समझौते में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद गत बुधवार को इस करार को निलंबित करने की घोषणा कर दी.
तेलंगाना कांग्रेस में रेवंत रेड्डी का कद बढ़ाए जाने को लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं, जो 2017 में ही पार्टी में शामिल हुए थे और जिनकी नियुक्ति कई दिग्गजों की कीमत पर हुई है.
राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम को जयपुर ग्रेटर नगर निगम में सफाई का काम कर रही पुणे की कंपनी को 276 करोड़ रुपये के भुगतान के एवज में 20 करोड़ रुपये की रिश्वत की सौदेबाजी के मामले में नामज़द किया है.
बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि अधिकारियों की ‘तानाशाही’ अब उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है कि ऐसी स्थिति में काम करें इसलिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे देने का मन बना लिया है .
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.