प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अन्य पार्टियों से गठबंधन को लेकर उनका ज़हन बिल्कुल खुला हुआ है, लेकिन कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा.
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल को अधिकारियों के साथ बैठक करने और निर्वाचित सरकार के दायरे में आने वाले कार्यों के बारे में निर्देश देने की शक्ति संविधान ने नहीं दी है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को उन दो महिलाओं से मिलने पहुंची, जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान कथित तौर पर मारपीट की गई थी. ये ये महिलाएं समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं.
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी रावत शनिवार दोपहर चंडीगढ़ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिले. रावत हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचे और वहां से सीधे मुख्यमंत्री के मोहाली स्थित फार्म हाउस गए.
यह मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली और इसके बाद सिद्धू ने जाखड़ को बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया. वहीं, जाखड़ ने सिद्धू को सक्षम व्यक्ति करार दिया.
लखीमपुर खीरी पंचायत चुनाव के दौरान सपा महिला उम्मीदवारों के साथ हुई बदसलूकी के बाद उनसे मिलने पहुंची प्रियंका ने कहा किस पार्टी से हैं इससे फर्क नहीं पड़ता, ऐसी हरकत किसी भी महिला के साथ बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.
दोनों नेताओं के बीच तकरीबन एक घंटे तक हुई इस मुलाकात में क्या बात हुई इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई ,लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने ताजा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की.
इसी महीने मध्य प्रदेश की खेल और तकनीकी शिक्षा मंत्री का अपने तीन कैबिनेट सहयोगियों के साथ टकराव हुआ, जिसमें एक घटना तो मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ही हुई.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.