हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों का कहना है कि जब से यूपी में हिंदुत्व समर्थक सरकार आई है तब से इस संगठन की भूमिका बदली है. हालांकि अब इसका दफ्तर रोज नहीं खुलता और इसके पुराने सदस्य 'धोखे' का भी आरोप लगाते हैं.
खान ने कहा, 'मुस्लिम देश में अल्पसंख्यक नहीं है. हमें समाज में योगदान देना होगा. हमें समाज को देना चाहिए और अच्छे नागरिक बनना चाहिए. सरकार से कहने के बजाय हमें समाज को देना चाहिए.'
प्रियंका ने कहा, ‘जिस तरह छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार 2500 में धान खरीद रही है, उसी तरह यहां 2500 रुपये में गेहूं और धान खरीदेंगे और चार सौ रुपये गन्ने का दाम मिलेगा.
पहले की सरकारें अपने परिवार को ही प्रदेश मान लेती थीं, एक परिवार 2012 से 2017 तक लूट खसोट में लगा था और महाभारत के सारे रिश्ते उनके पास थे, कोई किसी को मार रहा था, कोई किसी का कब्जा कर रहा था.
पिछले महीने मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित 'महापंचायत' में किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज करने की कसम खाई थी, और इनमें से कई लोगों ने अगले साल के यूपी चुनावों में भाजपा को हराने का भी आह्वान किया था.
मुंडा ने कहा कि केंद्र की मोदी नीत सरकार ने योजनाबद्ध और महत्वाकांक्षी दृढ़संकल्पना के रूप में देश के आमूलचूल विकास का बीड़ा उठाया और विकास की ओर अग्रसर है.
महागठबंधन में कलह तब सामने आया था जब राजद ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों के लिए एकतरफा अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी इन दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव हैं.
आज निरंतर बदलती विश्व व्यवस्था भारत के लिए एक मौका उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ उठाने के लिए उसे खुद को अनुशासित रखना होगा ताकि पाकिस्तान जब अपने लिए मौका देख रहा है तब हम हड़बड़ी में कोई प्रतिक्रिया न कर बैठें.