केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों की वापसी समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक वर्ष से अधिक समय से आंदोलन कर रहे एसकेएम के आह्वान पर लखनऊ के बंगला बाजार स्थित इको गार्डन में किसानों की महापंचायत हो रही है.
भाजपा शासित दिल्ली के तीन नगर निगमों को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में शामिल किया है. यह सर्वेक्षण हर साल केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है.
त्रिपुरा पुलिस ने सत्तारूढ़ बीजेपी के एक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की नेता सायानी घोष को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था.
सिंघवी ने कहा बीजेपी पूरे देश को राष्ट्रीय सुरक्षा पर पाठ पढ़ाती है जबकि वह भारत की अखंडता और सम्प्रभुता को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों के समाधान में नाकाम रही है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में ऑटोरिक्शा चालकों के साथ भी बैठक की और उनसे वादा किया कि आप के सत्ता में आने पर उनकी समस्याओं का भी वैसे ही समाधान किया जाएगा जैसे उन्होंने दिल्ली में किया है.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.