हाल के चुनावों और उपचुनावों में हार और कुछ सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री पर आरोप लगते रहे हैं कि वह अपनी टीम के सदस्यों के लिए ‘उपलब्ध’ नहीं होते हैं. ऐसे में वह अब अपने व्यवहार में बदलाव लाने में जुटे नजर आ रहे हैं.
ओबीसी को सरकारी नौकरियों और सरकार द्वारा वित्त पोषित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, हालांकि, उनमें से क्रीमी लेयर को ऐसे लाभ से बाहर रखा गया है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2021 को इस साल अप्रैल में अधिसूचित किया गया था. यह कानून साफ तौर पर कहता है कि दिल्ली में 'सरकार' का अर्थ है 'लेफ्टिनेंट-गवर्नर'.
तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने राज्य सभा में नियम 267 के तहत 11, 12 और 2 बजे की कार्यवाही स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है ताकि लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर चर्चा की जा सके.
सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर हुई इस बैठक में पवार के साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत और डीएमके नेता टी आर बालू भी शामिल हुए.
यूपी में जुटे भाजपा के मुख्यमंत्रियों का यात्रा कार्यक्रम काफी व्यस्तता भरा है, जिसमें 15 दिसंबर को उनके अपनी पत्नियों के साथ राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा करना भी शामिल है.
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़णवीस ने भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि भाजपा ने एमवीए के इस मिथक को तोड़ दिया है कि तीनों दल (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) राज्य में मिलकर सभी चुनाव जीत सकते हैं.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के काशी दौरे पर हैं जहां मंगलवार उन्होंने 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद पीएम मोदी वाराणसी के उमरहा में बने सदगुरु सदाफलदेव के स्वर्वेद महामंदिर पहुंचे. इस मौके पर पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण चुनाव जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए किया गया लगता है, लेकिन एक बड़ा कानूनी सवाल है: क्या इससे उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है?