पीएमओ के मुताबिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सिख धार्मिक स्थलों सुल्तानपुर लोढ़ी, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, तरनतारन और कटरा स्थित हिन्दुओं की पवित्र धर्मस्थली वैष्णो देवी को जोड़ेगा.
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव आजकल 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का झूठा वादा कर रहे हैं लेकिन सच्चाई ये है कि जो बिजली ही नहीं दे सकता वह बिजली बिल को मुफ्त क्या करेगा.
के. अन्नामलई ने दिप्रिंट को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा कि लोग तो उसका स्वागत ही करेंगे जो तमिलनाडु की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध होगा. उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक सरकार का कोई विजन नहीं है और भाजपा 2026 में 150 सीटें जीतेगी.
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एस पी यादव ने कहा यह आरोप पत्र पिछले साल तीन अक्टूबर को गाड़ियों से कुचलकर चार किसानों की कथित रूप से हत्या किए के मामले से संबंधित है.
राजनीति के लिहाज से 2022 एक बेहद अहम साल है, जिसमें वर्ष के शुरू में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और आखिर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रस्तावित हैं.
कानपुर की जनविश्वास यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता मौर्य ने यादव पर तंज कसते हुए कहा, 'अखिलेश जी 2022 (होने वाले विधानसभा चुनाव में) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, थोड़ी बहुत हिम्मत है तो 2027 के लिए तैयारी कीजिए.'
प्रधान ने सवाल किया, 'चालीस साल कांग्रेस सत्ता में रही, बसपा रही, तीन-तीन बार सपा ने शासन किया, अखिलेश जी खुद पांच साल मुख्यमंत्री रहे, क्यों नहीं बिजली फ्री कर दी?'
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि विश्व स्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय 91.38 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा और इसके निर्माण पर 700 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है.
योगी से जब पूछा गया कि क्या कोई ऐसा कार्य है जो वह अपने पांच साल के कार्यकाल में नहीं कर पाए, उन्होंने कहा, 'जो हमने कहा था वे सब काम किए. ऐसा कोई काम नहीं बचा जिसका मुझे पश्चाताप हो.'
पंच का अपने प्लश टॉय से लगाव उसके देश से नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले आराम से है. इसी तरह, ग्राहक जियोपॉलिटिकल लेबल से ज्यादा भरोसे और डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं.