पीएम ने कहा, 'वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद फैलाकर, संप्रदायवाद फैलाकर, वोटों को बांट देंगे. लेकिन मुझे खुशी है कि यूपी के लोग माफियावादियों, दंगावादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं.'
पीएम ने ये बातें उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक चुनावी रैली में कही. उन्होंने आगे कहा आज भी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर गरीब को राशन दिया जा रहा है.
SDPI के चुनावी फायदे, सांप्रदायिक मुद्दों का सामना करने में कांग्रेस की कठिनाइयां, और गणतंत्र दिवस परेड के लिए केरल की नारायण गुरु झांकी ख़ारिज होने से हिजाब के विवाद को हवा मिली है.
एनपीपी और भाजपा, मेघालय में सहयोगी दल हैं. यहां क्षेत्रीय दल, भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन एनईडीए की सहयोगी है. वहीं, मणिपुर में भाजपा और एनपीपी एक दूसरे के विरोध में हैं.
कर्नाटक में हिजाब को लेकर जो विवाद फैला है, उसकी सांप्रदायिक जड़ें इस समुद्री किनारे वाले इलाके में फैली हुई हैं. यह कट्टरपंथी संगठनों के वर्चस्व की लड़ाई है.
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रामपुर के लोगों ने उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में विकास कार्यों को देखा है, यादव ने कहा कि यह अब तक के 'सबसे बड़े अंतर' से जीत होगी.
राज्यपाल ने राज्य के लोकायुक्त कानून में संशोधन के वाम सरकार के अध्यादेश पर हस्ताक्षर पर भी सफाई दी. विपक्षी दल कांग्रेस ने इसके लिए उनकी कड़ी आलोचना की है.
फ़िलहाल राजेश्वर सिंह यूपी में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अभी कुछ समय पहले वे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे थे और आय से अधिक संपत्ति जमा करने के लिए स्वयं भी जांच के लपेटे में आ गए थे.