योगी आदित्यनाथ शाम के 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ लेंगे जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.
राज्य में सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मतदाताओं का ‘बोझ कम करने’ के मकसद से कई कदम उठा रहे हैं. बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी हालात पर नजर बनाए हुए है.
रामपुरहाट के टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष अनारुल हुसैन पार्टी के पहले सदस्य हैं जिन्हें कथित तौर पर पार्टी के एक स्थानीय सदस्य की हत्या के बाद भड़की हिंसा के मामले में सलाखों के पीछे भेजा गया है.
आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, पंजाब के को-इंचार्ज और आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल और कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर संजीव अरोड़ा को नॉमिनेट किया है.
योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उनके शपथ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे.
जहां ममता ने भाजपा शासित राज्यों पर उंगली उठाई है, वहीं दूसरी पार्टियों ने भी कथित हत्याओं और आगजनी के लिए तृणमूल सरकार पर हमला बोला है. सीपीआई(एम) ने इसे जनसंहार की संज्ञा दी, तो कांग्रेस ने राष्ट्रपति कोविंद को पत्र लिखा.
पंजाब में अपनी जीत से उत्साहित आप ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हिमाचल सहित नौ राज्यों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिन्हें वालंटियर को जोड़ने और चुनावी तैयारियों में जुटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उन्होंने कहा कि यह (भाजपा) क्या जाने कश्मीरी पंडित क्या होता है. यह उनके (कश्मीरी पंडितों के) दुख को हथियार बनाकर इस्तेमाल करना चाहते हैं और नफ़रत फैलाना चाहते हैं.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.