गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'मुझे खुशी है कि आज विवाद की 12 जगहों में से 6 पर असम और मेघालय के बीच समझौता हुआ है. सीमा की लंबाई की दृष्टि से देखें तो लगभग 70% सीमा आज विवाद मुक्त हो गई है.
गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारी अब केंद्रीय सिविल सेवा नियमों के तहत काम करेंगे. पंजाब की आम आदमी सरकार ने इसका विरोध किया है.
25 साल से कश्मीरी पंडित धक्के खा रहे थे परमानेंट होने के लिए, 233 टीचर को तुरंत पक्का किया गया. उनकी सेवा करना हमारी राजनीति है. तुम्हारी राजनीति है फिल्म से 200 करोड़ कमा लिया और कमा लो.
चंडीगढ़ दौरे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा था कि चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू होंगे. साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने की बात कही थी.
केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘हम दिल्ली में भी इसे लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार दिल्ली में इस नीति को लागू करने में बाधा डालने की कोशिश कर रही है.’
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.