मांझी ने कहा कि, 'हमने 4 महीने पहले दिल्ली में इसकी घोषणा की थी, जहां यह फैसला लिया गया था कि संतोष कुमार सुमन को हिंदुस्तान अवाम मोर्चा का अध्यक्ष बनाया जाए.'
शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जरूर कुछ कमी रह गई इसलिए ये परिणाम आ रहे हैं लेकिन हम इस कमी को सुधारेंगे.
पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों में, टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि दूसरी ओर बीजेपी ने 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 77 सीटें हासिल की थीं.
ईश्वरप्पा के खिलाफ ईश्वरप्पा संतोष के पाटिल की संदिग्ध आत्महत्या के सिलसिले में बुधवार को मामला दर्ज किया गया था. पाटिल उडुपी के एक होटल में मंगलवार को मृत मिले थे.
सुधीर सिंह अपनी छत पर हनुमान चालीसा बजाते हैं. वह भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करता है. हालांकि, यूपी भाजपा के प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस का कहना है कि ‘अगर कोई कानून का उल्लंघन कर रहा होगा तो कार्रवाई की जाएगी.’
पवार ने पहले भी तत्कालीन सीएम मोदी के साथ यूपीए सरकार के वार्ताकार के रूप में कुछ इसी तरह की भूमिका निभाई थी. बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद इन दोनों के बीच बातचीत के रास्ते हमेशा खुले रहे हैं.
ईश्वरप्पा के खिलाफ पुलिस ने ठेकेदार संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. मंत्री शुक्रवार शाम के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.