लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की वकालत की और सुझाव दिया कि कांग्रेस को 200 से अधिक उन सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जहां उसका सीधा मुकाबला भाजपा से है.
एक इंटरव्यू में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार पड़ताल में लगी है कि हिमाचल को समान नागरिक संहिता से क्या फायदा मिल सकता है. बीजेपी नेतृत्व वाले उत्तराखंड और यूपी भी सिविल कोड लागू करने पर विचार कर रहे हैं.
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला किया है कि आगामी 13, 14 और 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा.
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नवनीत राणा और रवि राणा को सलाह दी है कि वो अपने चुनावी क्षेत्र में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. उन्होंने इसे बेवजह मुद्दा बनाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ना बताया.
राणा दम्पत्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी, जिससे शिवसेना के कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हो गए थे .
योगी कैबिनेट में शामिल एकमात्र मुस्लिम मंत्री दानिश अंसारी ने भी बुलडोजर के इस्तेमाल पर सरकार का बचाव किया है, उनका कहना है कि यह ‘अपराधियों और माफियाओं’ को स्पष्ट संदेश देता है कि देश में कानून का ही राज चलेगा.
राज्य में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के मद्देनजर, ठाकरे ने कहा था कि देश के मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि धर्म कानून और देश से ऊपर नहीं है और साथ ही उन्हें मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए भी कहा था.