यह भी माना जाता है कि प्रधान ने बिहार के मुख्यमंत्री को यह आश्वासन भी दिया कि वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और उनके बीच की कड़ी होंगे - यह एक ऐसी भूमिका है जो पहले अरुण जेटली द्वारा निभाई जाती थी और जिनके साथ नीतीश कुमार ने एक करीबी रिश्ता रखते थे.
दिप्रिंट के साथ एक साक्षात्कार में, वडगाम के निर्दलीय विधायक ने असम पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और फिर दुबारा गिरफ्तारी, आगामी गुजरात चुनावों और कांग्रेस में उनकी भूमिका के बारे में खुलकर बातें की.
दरअसल, पार्टी को 2017 की पुनरावृत्ति की आशंका सता रही है, जब कांग्रेस के वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे और राज्य के चुनावों से पहले शिमला नगरपालिका चुनाव हुए थे. और कांग्रेस दोनों में हार गई थी.
भतीजे और SP प्रमुख अखिलेश से एक और खींचतान तथा BJP से नज़दीकियां बढ़ाने की ख़बरों के बीच, शिवपाल यादव का कहना है कि वो आज़म से हाथ मिलाने की तभी सोचेंगे जब वो जेल से बाहर आ जाएंगे.
आईएएस अधिकारी अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच यह लड़ाई एक दशक पुराने एक मामले को लेकर छिड़ी है, जब खेमका हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत थे.
सोरेन के पास खनन और पर्यावरण दोनों विभागों का प्रभार है, जिसने पिछले साल उनकी कंपनी को खनन पट्टे को 'मंजूरी' दी थी. भाजपा जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग कर रही है.
महाराष्ट्र की राजनीति में दरकिनार रही राज ठाकरे की मनसे ने एक कट्टर हिंदुत्व वाली लाइन अपना ली है ताकि कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन के कारण शिवसेना के वैचारिक तौर पर कमजोर पड़ने का मुद्दा भुना सके.
2023 के अंत में चुनाव होने हैं और भाजपा हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग रणनीति बनाकर अपनी सोशल मीडिया आउटरीच बढ़ाना चाहती है. वो हर सीट के लिए एक सोशल मीडिया इंचार्ज भी रखेगी.
प्रशांत किशोर ने किसी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करने से इनकार करते हुए कहा कि वे 2 अक्टूबर से बिहार के चंपारण में 3 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं.
राजनीतिक नेतृत्व ने 1971 की तरह 2020 में भी सैन्य मामलों में दखल न देकर सही राजनीतिक निर्देश जारी किया, और रक्षा मंत्री ने सेना अध्यक्ष को सलाह दी कि 'जो उचित समझो वो करो.'
पुलिस का कहना है कि रंजीत सिंह ने भागने की कोशिश में उन पर गोली चलाई और बाद में शूटआउट में मारा गया. परिवार का कहना है कि CIA ने उनके बेटे को कस्टडी में मार डाला और फिर एनकाउंटर का नाटक किया.