नेताओं का कहना है कि आप ने जम्मू में अपनी पहुंच बढ़ा दी है और उन्हें हिंदू बहुल जिलों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी मिल रही है. पार्टीं में पिछले 3 महीनों में 2,000 से ज्यादा स्वयंसेवक शामिल हुए हैं.
जहां केंद्र सरकार दिल्ली में एकीकृत नगर निगम में बड़े पैमाने पर बदलाव की निगरानी कर रही है, वहीं दिल्ली भाजपा जल आपूर्ति से जुड़ी कथित समस्याओं सहित तामाम नागरिक मुद्दों पर आप से लोहा ले रही है.
इस साल फरवरी में केरल सरकार ने दक्षिण भारतीय यूनाइटेड चर्च (एसआईयूसी) से संबंधित लोगों को छोड़कर ईसाई नाडर समुदाय को राज्य की ओबीसी सूची में शामिल किया था.
केजरीवाल ने भगवंत मान का समर्थन करते हुए कहा, 'मैं विपक्ष से पूछता हूं क्या मान साहब गैंगस्टर्स अपने साथ लाए? ये गैंगस्टर पहले की सरकारों में पैदा हुए. कोई गैंगस्टर्स और एंटी नेशनल एलिमेंट्स को संरक्षण नहीं दे सकता.'
योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा.
पत्र में विधायक से कहा गया है, 'आपको तात्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है और पार्टी द्वारा दिए गए अन्य दायित्व से भी अवमुक्त किया जाता है.'