अभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए इसी तरह की व्यवस्था में सरकारी योजनाओं के तहत आवंटन में उनके कल्याण पर खर्च के लिए एक निश्चित प्रतिशत सुरक्षित रखा जाता है.
हावड़ा के भाजपा नेता सुमित रंजन करार को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद पार्टी नेता तथागत रॉय ने सवाल उठाया है कि ‘ऐसे लोग किस पार्टी से आए हैं.’
कभी भाजपा का गढ़ रही दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट, 25 मार्च को आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थी. यहां 23 जून को मतदान होना है.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद देकर प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोजगारी के 'अग्निपथ' पर चलने के लिए मजबूर कर दिया है.’
बतौर स्पीकर अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर चुके बिरला चाहते हैं कि राजनीतिक दल सांसदों के लिए एक आचार संहिता बनाएं. उन्होंने लोकसभा में अपने कार्यकाल और अपनी राजनीतिक विरासत पर दिप्रिंट से बातचीत की.