ठाकरे ने कहा, 'अगर कोई विधायक चाहता है कि मैं मुख्यमंत्री नहीं रहूं, तो मैं अपना सारा सामान वर्षा बंगले (सीएम का आधिकारिक आवास) से मातोश्री ले जाने के लिए तैयार हूं.'
महाराष्ट्र में अभी जब एकनाथ शिंदे ने एमवीए सरकार को हिलाकर रखा है, भाजपा 2019 में राज्य में सियासी उठापटक का ‘जोखिम’ लेने और राजस्थान में सचिन पायलट की ‘2020 की असफल बगावत’ के नतीजों से सबक लेते हुए जल्दबाजी में कोई कदम उठाने के मूड में नहीं है.
ईडी ने 'नेशनल हेराल्ड' अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.
शिवसेना नेता संजय राउत ने भी मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी के 'सपने' को पूरा नहीं होने देगी. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई है.
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कमलनाथ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. कमलनाथ देर रात मुंबई पहुंचे और आज वह विधायकों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक करेंगे.
18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे यशवंत सिन्हा को सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाया है.
अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों की आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी ने भी निंदा की, इसने एक बयान जारी कर इस सारे आंदोलन को एक 'राजनीतिक साजिश' बताया.
CAPF में हर स्तर पर पहले से ही पदोन्नति की रुकावट रहती है. ऐसे में अगर सबसे ऊपर का पद बाहर से आए किसी आईपीएस अधिकारी को दे दिया जाए, तो नीचे के अफसरों की तरक्की लगभग रुक जाती है.