प्रशासनिक अधिकारियों और करीबी सहयोगियों के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं, जो 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
पीएम मोदी और झामुमो के झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के बीच मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद से चर्चाओं का दौर गर्म है, लेकिन अभी तक पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया है.
भाजपा अपने आउटरीच प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर 30-31 जुलाई को अपने विभिन्न विंग की एक संयुक्त बैठक करेगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष करेंगे.
प्रधानमंत्री ने पहले देवघर में 16,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया वहीं देर शाम को बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित किया.
केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ में नया विधानसभा भवन बनाने के लिए हरियाणा को जमीन देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लिए भी इसी तरह का अनुरोध किया है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि इससे शहर पर पंजाब का दावा कमजोर होता है.
कांग्रेस नेता ने जोशी पर कड़ा हमला बोलते हुए ट्वीट किया, 'आपके माथे पर बहुमत हासिल करना और उपलब्धि के दम पर सत्ता में आना नहीं लिखा है. आप जो भी कहें, ऑपरेशन कमल एक गंदा धंधा है.'
आज से तीन साल पहले, 10 जुलाई 2019 को, कांग्रेस को गोवा में अपने 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने झटके के बाद, पार्टी को फिर से ऐसी ही अफवाहों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की एक पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की ओर से दाखिल किए उस प्रतिवेदन पर गौर किया.