संसद की सदस्यता जाने के बाद यह राहुल गांधी की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है. इससे पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा था.
'लिली थॉमस बनाम भारत संघ' मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद यूपीए सरकार एक अध्यादेश लाई थी जिसमें दोषी सांसदों की तुरंत सदस्यता रद्द करने से रोकने का प्रावधान था. उस वक्त राहुल ने इसका विरोध किया था.
कांग्रेस नेता सिंघवी ने कहा कि हर कोई जानता है कि राहुल गांधी संसद के भीतर और बाहर कितनी निडरता से बोलते हैं. उन्हें इसी बात की कीमत चुकानी पड़ रही है.
लोकसभा सचिवालय के अनुसार 23 मार्च को उनके खिलाफ आए आदेश के तुरंत बाद से ही उन्हें अयोग्य करार दिया गया है. सूरत की एक अदालत ने एक दिन पहले ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी.
सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है जिसकी वजह से उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया गया है. राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं.
सूरत के एक कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की उन्हें तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है.
बीजेपी ने बिहार में नीतीश कुमार के मतदाता आधार को हासिल करने, राजस्थान में अंदरूनी कलह को रोकने, ओडिशा में अपने संगठनात्मक ढांचे को नया करने और दिल्ली में आप के खिलाफ मजबूती से कमान संभालने के लिए अपने चार राज्य अध्यक्षों को बदला है.
अवामी लीग को अभी इस सवाल का जवाब नहीं चाहिए कि हसीना के बाद कौन होगा या यह बहस कि हसीना को बांग्लादेश लौटना चाहिए या नहीं, बल्कि ज़मीन पर नया नेतृत्व चाहिए.