उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगरीय निकायों के चुनाव दो चरण में होंगे. पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा. दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा.
बीजेपी द्वारा 'गेम-चेंजर' के रूप में सम्मानित, 189 नामों की सूची की कई सदस्यों ने आलोचना की है, जिसमें पूर्व सीएम शेट्टार भी शामिल हैं. पार्टी का कहना है कि नेताओं को बताया गया है कि उन्हें क्यों टिकट नहीं दिया गया.
आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की. हालांकि, विपक्ष का चेहरा कौन होगा इसपर नेताओं ने कोई जवाब नहीं दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे, इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलेंगे.
डिप्टी सीएम का कहना है कि जेजेपी सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए तैयारी कर रही है क्योंकि 'हर पार्टी लोकसभा और विधानसभा में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की इच्छा रखती है'. लोकसभा और विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं.
पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है. उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं.
कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह देश के लिए भाजपा से लड़ना जारी रखेंगे, और पीएम मोदी-अडाणी के रिश्ते पर सवाल पूछते रहेंगे.
गृहमंत्री और भाजपा नेता ने कहा कि, 'राहुल बाबा अभी भी समझ जाओ, अभी नॉर्थ ईस्ट में सूपड़ा साफ हुआ है, यही रास्ते पर चले तो देशभर में सूपड़ा साफ हो जाएगा.'
डॉलर को बदलने के लिए सिर्फ दूसरी करेंसी नहीं, बल्कि उतना ही मजबूत फाइनेंशियल सिस्टम, भरोसेमंद संस्थान और बैंक-निवेशक-पेमेंट का पूरा नेटवर्क भी जरूरी है.