एमपी के सीएम चौहान ने कहा 2023 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 45 लाख करोड़ की उंचाई तक पहुंचाएंगे, यह देश हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है.
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी द्वारा राजनीति की बात करने पर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि 2024 में कौन आ रहा है कौन नहीं, यह जनता तय करेगी, इंतजार कीजिए.
लगभग डेढ़ घंटे लंबे भाषण में मोदी ने भ्रष्टाचार, 2014 के चुनावों, परिवारवाद, आतंकी घटनाओं, युवाओं और महिलाओं के लिए अवसर, अपनी सरकार की नीतियों, योजनाओं, गुलामी का दौर, महंगाई और 2047 में भारत के विकास के बारे में बात की.
खेड़ा ने कहा, ‘‘संसद में प्रधानमंत्री 2 घंटे 13 मिनट बोले. हंसी ठिठोली, फूहड़ मजाक, नारेबाजी चल रही है... मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ, वह भी आपने देखा... तो आप मुझे बताइए यह दानव मानसिकता नहीं है तो क्या है?’’
हरियाणा के कैथल में आयोजित एक जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को जो समर्थन करता है या जो उन्हें वोट देता है वो राक्षस प्रवृत्ति के हैं. मैं उन्हें महाभारत की इस धरती पर श्राप देता हूं.
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि अजित पवार की शरद पवार (अपने चाचा) से बार-बार मुलाकात को देखना दिलचस्प है और राकांपा प्रमुख भी इससे बच नहीं रहे हैं.
सपा नेता प्रदीप तिवारी, ब्रजेश यादव और पूर्णेंदु तिवारी ने पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह पर कथित तौर पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को उनके खिलाफ गुमराह करने का आरोप लगाया था.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.