2022 से बिना चुने हुए कॉर्पोरेटर्स वाले शहर में, सभी मुकाबले वाली पार्टियों ने अपने मैनिफेस्टो के ज़रिए, इंफ्रास्ट्रक्चर के वादों और साफ संकेतों से अपने मुख्य वोट बैंक को मज़बूत करने की कोशिश की है.
हिमाचल के PWD मंत्री ने यूपी और बिहार से आए IAS, IPS अधिकारियों पर राज्य के हितों को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया, राज्यसभा चुनाव नज़दीक आने के बीच मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की. पार्टी नेताओं ने नेतृत्व को लेकर भी चिंता जताई.
कांग्रेस नेताओं ने दिप्रिंट को बताया कि टीवीके नेता की फिल्म के लिए राहुल गांधी का समर्थन राजनीतिक कारणों से नहीं, बल्कि उनके निजी संबंधों की वजह से है.
अहिदा खातून इस समय बांग्लादेश में हैं. वे उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें अधिकारियों ने ‘विदेशी’ बताया और देश से बाहर भेज दिया. अब वे इस दावे को शीर्ष अदालत में चुनौती दे रही हैं.
संघ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चीन के प्रतिनिधिमंडल ने केशव कुंज में आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले से मुलाकात की. यह मुलाकात सीपीसी के अनुरोध पर शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई.
उन्होंने कहा, संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के समय से ही गुजरात की नज़र मुंबई पर रही है. साथ ही साफ किया कि उनकी पार्टी को महानगर में बसे गुजरातियों से कोई आपत्ति नहीं है.
बीजेपी ने उस वीडियो की जांच की मांग की है, जिसके बारे में उसका दावा है कि उसमें मान ने सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. वहीं सीएम के सहयोगियों ने इसे एआई से बना क्लिप बताया है.
पवार ने महायुति सहयोगी बीजेपी पर हर कदम पर निशाना साधा है. 2017 में बीजेपी ने तब की एकजुट एनसीपी को पुणे और पिंपरी चिंचवड—दोनों स्थानीय निकायों में हराया था. पवार ने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं.
आज निरंतर बदलती विश्व व्यवस्था भारत के लिए एक मौका उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ उठाने के लिए उसे खुद को अनुशासित रखना होगा ताकि पाकिस्तान जब अपने लिए मौका देख रहा है तब हम हड़बड़ी में कोई प्रतिक्रिया न कर बैठें.