अपराध और ग्लैमर का कॉकटेल बनाने का बढ़िया मौका देखकर मीडिया का यह हिस्सा तभी सक्रिय हो गया था, जब पुलिस ने सुशांत की कथित महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू की.
महिला पायलटों का पहला बैच 1994 में जब येलहंका के एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा, तो भारतीय वायुसेना ने उनके साथ कोई अलग व्यवहार नहीं किया था. जैसा कि 'गुंजन सक्सेना' में दर्शाया गया है.
मरीज अगर अपना इलाज एक जगह छोड़कर दूसरी जगह कराना चाहें तो उन्हें तमाम तरह के कागजात साथ रखने पड़ते हैं, लेकिन डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत उनकी सेहत से संबंधित जानकारियों का डिजिटल रेकॉर्ड रखा जाएगा.
मध्य पूर्व में त्रिकोणीय मुकाबला- ईरान, तुर्की और सऊदी अरब के बीच क्षेत्रीय प्रभुत्व की होड़- फारसियों, ओटोमन्स और अरबों के बीच पुरानी प्रतिद्वंदिता की आधुनिक पुनरावृत्ति है.
धर्मनिरपेक्षता की मौत के बारे में प्रताप भानु मेहता सही हैं लेकिन वह इस बात का जवाब नहीं देते कि हिंदू जनमत का पूरा स्पेक्ट्रम धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ क्यों हो गया.
दुनियाभर में 2008 के वित्तीय संकट से सबक लेकर कोविड-19 की महामारी के दौरान नीतिगत गलतियां करने से बचा जा सकता है, खासकर मुद्रास्फीति और बुरे कर्जों के मामले में
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.