पूरे अमेरिका में बसे भारतीय मूल के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज और उनकी चुनावी संभावनाओं के बारे में कई कठिन सवाल पूछे.
बसपा उत्तर भारत की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने सदियों से समाज में हर प्रकार के अन्याय और अत्याचार सहने वाले एक बहुत बड़े वर्ग को बहुजन के रूप में एक राजनीतिक पहचान दी.
क्या केजरीवाल भाजपा की बाजी उसी तरह पलट सकते हैं जिस तरह मोदी ने कांग्रेस की बाजी तब-तब पलटी जब-जब किसी कांग्रेसी नेता ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’ या ‘चायवाला’ या ‘चोर चौकीदार’ कहा?
इंग्लैंड की यॉर्क यूनिवर्सिटी द्वारा दुनिया भर की नदियों पर हाल में ही किये गये शोध से खुलासा हुआ है कि अब नदियों के जल के लिए पैरासिटामोल, निकोटिन व कैफीन के अलावा मिर्गी और मधुमेह आदि की दवाएं भी खतरा बनती जा रहीं हैं.
2ab का मतलब है भावनात्मक मुद्दे. राजनीति दरअसल मानव जीवन और व्यवहार का ही विस्तार है. इसलिए अगर जीवन में भावनाओं का महत्व है, तो ये मानना कतई गलत होगा कि राजनीति में भावनाओं और भावनात्मक मुद्दों की जगह नहीं है.
हमारे पंजाब में विधानसभा के लिए मतदान 20 फरवरी को है और प्रचार की मुख्य भाषा जाहिर तौर पर पंजाबी है. पंजाब के सब शिखर नेता प्रचार पंजाबी में कर रहे हैं पर सरहद के उस पार यानी पाकिस्तान में पंजाब के बड़े नेता सभाओं में उर्दू में बोलते हैं. वहां पंजाब की असेंबली में पंजाबी बोलने पर निषेध हैं. जुबान के स्तर पर सरहद के आरपार के पंजाब में इतना अंतर क्यों?
मुसलमानों में महिला साक्षरता और उच्च शिक्षा का अनुपात सबसे कम है. सभी समुदायों में काम करने वाली उम्र की महिलाओं में रोजगार कर रहीं या काम करने को इच्छुक महिलाओं का अनुपात मात्र 20 प्रतिशत है.