तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने दिप्रिंट को दिए खास इंटरव्यू में कहा कि 13 अगस्त का पेश किया जाने वाला राज्य का बजट एक विजन डॉक्यूमेंट होगा, जो पिछले कुछ वर्षों के ‘अप्रासंगिक’ केंद्रीय बजट से अलग होगा.
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को 9.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा. शक्तिकांत दास ने कहा घरेलू आर्थिक गतिविधियां वायरस की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के कारण फिर सामान्य होने लगी हैं.
इस फ़ैसले से वोडाफोन पीएलसी, केयर्न एनर्जी पीएलसी और इसी तरह के 15 अन्य मामलों में भारत सरकार का कंपनियों के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो जाएगा. वित्त मंत्री सीतारमण ने यह माना कि पूर्वव्यापी कर (रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स) का मुद्दा निवेशकों के लिए एक 'कष्टकारी बिंदु' बन गया था.
मार्च के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब ईंधन की खपत देश में बढ़ी है. ईंधन की मांग मार्च, 2021 में सामान्य होने के करीब थी लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण लगाए प्रतिबंधों से ईंधन की बिक्री को झटका लगा था.
जुलाई, 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपये रहा था. इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था.
विदेशी कार्ड भुगतान नेटवर्क से जुड़ी कंपनियां डेटा लोकलाइजेशन मानदंडों को पूरा करने में नाकाम रहने के बाद अब भारत में न तो नए ग्राहकों का पंजीकरण कर सकती है और न ही नए कार्ड जारी कर सकती हैं. दिप्रिंट इस मामले को विस्तार से समझा रहा है.
हाई टैक्स लेवी घटाकर दामों में कमी लाने के लिए सरकार के प्रयासों के बावजूद पिछले 6 महीनों में खाद्य तेलों की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है. जून में खाद्य तेलों में मुद्रास्फीति 34.78% पर पहुंच गई थी.