मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 478 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 158 की मौत महाराष्ट्र में और 114 की केरल में हुई है. अब तक इस महामारी से 4,30,732 लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि अभी कोविड वैक्सीन चर्चा का गर्म विषय बना हुआ है, अधिकारियों का कहना है कि नियमित टीकाकरण अभियान के मामले में आई गिरावट को पाटने के प्रयास निरंतर जारी हैं.
अध्ययन में पाया गया कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्सिंग के साथ वैक्सीनेशन सुरक्षित है और एक ही टीके की दोनों खुराकों की तुलना में प्रतिकूल प्रभाव भी समान पाए गए.
देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है. अभी 3,19,98,158 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,02,188 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,06,822 हुई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है. कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है.
केरल के पठानमथिट्टा जिले, जहां प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर स्थित है, के अधिकारियों का कहना है कि ब्रेकथ्रू कोविड संक्रमण के मामले यह संकेत भी देते हैं कि हमारी टीकाकारण की रणनीति काम कर रही है क्योंकि ज़्यादा जोखिम वाले लोगों का पहले टीकाकारण किया गया है.
तीसरी लहर में बच्चों और नवजात शिशुओं के बीच संक्रमण बढ़ने की आशंका के बीच तमिलनाडु ने जुलाई से ही नर्सों को कम उम्र के कोविड मरीजों की देखभाल के लिए ऑनलाइन और इन-पर्सन ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है.