2019-20 में 92 फीसदी टीकाकरण हुआ था. लेकिन 2021-22 में पहली डोज लेने वाले बच्चों की संख्या घटकर 74 फीसदी हो गई. इस साल अक्टूबर तक, मुंबई में सिर्फ 43 प्रतिशत बच्चों को पहली खुराक मिल पाई थी.
इस समिट का उद्देश्य यह था कि देश में बेवजह गर्भाशय को निकलवाने की घटनाओं पर लोगों को जागरूक किया जाए. ऐसा देखा गया है कि भारत में बहुत कम उम्र की महिलाओं में भी गर्भाशय निकलवानें (हिस्टरेटॉमी) की घटनायें बढ़ती जा रही है.
हाल ही में बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल और महाराष्ट्र के कुछ जिलों से खसरे के कई मामले सामने आए हैं. जबकि मुंबई में अभी तक इससे13 लोगों की मौत हो चुकी है.
एम्स नई दिल्ली ने एक बयान में कहा कि मरीजों के लिए सभी काउंटरों पर स्मार्ट कार्ड पेश किया गया है और 1 अप्रैल, 2023 से यूपीआई और कार्ड भुगतान के अलावा सभी भुगतान पूरी तरह से डिजिटल हो जाएंगे.
नेचर कम्युनिकेशंस में पब्लिश एक ग्लोबल स्टडी के मुताबिक साल 2019 में 63 हजार लोगों की सांपों के काटने से मौत हुई. 2008 से होने वाली मौतों में कमी आई है लेकिन यह ड्ब्ल्यूएचओ के लक्ष्य से काफी कम है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुताबिक, अगर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठाने की बात की जाए तो केरल और कर्नाटक दूसरे और तीसरे स्थान पर आते हैं, जबकि लक्षद्वीप इस मामले में सबसे पीछे चल रहा है.
नेताओं की हत्या और भारी बमबारी, चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, हार और आत्मसमर्पण करवाने के लिए काफी नहीं हो सकती. इसके लिए लंबा और बहुत कठिन युद्ध लड़ना पड़ सकता है.