नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने कहा कि पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल सीटें खाली न रहें, इसलिए कट-ऑफ कम किया गया. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है.
जैसे-जैसे भारत में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ज्यादा लोग ऐसी लत का शिकार हो रहे हैं जिसमें कोई नशा नहीं होता, जैसे ज़रूरत से ज्यादा इंटरनेट चलाना, गेम खेलना, मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा निर्भर रहना.
सर्वे में कहा गया है कि डिजिटल लत पढ़ाई और कामकाज को नुकसान पहुंचा रही है और ध्यान भटकने, नींद की कमी और फोकस घटने के कारण युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रही है.
2016 के सर्वे में अनुमान लगाया गया था कि पंजाब की 15.4% आबादी किसी न किसी तरह के नशे का सेवन कर रही थी. ताज़ा NCRB रिपोर्ट के अनुसार, राज्य ने 2023 में लगातार दूसरे साल सबसे ज़्यादा ओवरडोज़ मौतें दर्ज कीं.
सालभर की खुराक की कीमत होगी 3,549, जबकि अमेरिका में यह 17 लाख रुपये से ज्यादा है. यह रोज़ाना ली जाने वाली ओरल PrEP का एक मजबूत विकल्प है और कलंक और रोज़ाना दवाएं लेने जैसी समस्याओं को दूर करेगा.
कुछ अस्पतालों और बीमा कंपनियों में विवाद के बीच, जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ‘कॉमन एम्पैनलमेंट’ मॉडल पर काम कर रहा है, जो अस्पताल और बीमा कंपनियों के बीच सभी समझौतों को एक जैसा बना देगा.
बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान के अप्रैल में भारत आने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पद संभालने के बाद ये दोनों देशों के बीच पहला बड़ा हाई-लेवल संपर्क होगा.