5 अप्रैल को लखनऊ में एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगभग 18,000 दर्ज किया गया था. दस दिन बाद 15 अप्रैल को ‘टीका उत्सव’ समाप्त होने के अगले दिन यह आंकड़ा 8,907 ही रहा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ज़रूरत के मुताबिक नगर क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालयों में धारा 144 का लगाकर गैर-ज़रूरी भीड को नियंत्रित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जबरदस्त वृद्धि के चलते मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है. इसके लिए रेलवे ने ऑक्सीज एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है.
सत्येंद्र जैन ने ये अनुरोध पिछले साल जून में भी किया था, और उन्होंने कोविड में देशव्यापी उछाल के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में, इस अनुरोध को अब फिर दोहराया है.
विनय श्रीवास्तव की मौत ऑक्सीजन स्तर खतरनाक ढंग से गिर जाने के कारण हुई थी. अस्पतालों ने सीएमओ के पत्र के बिना उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया था, जबकि कोविड के लक्षण एकदम साफ थे.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के 25,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं और नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने की दर पिछले 24 घंटे में बढ़ कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है.
यह घटना शहडोल जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार-रविवार की बीच रात को हुई. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी है.
राजीव कुमार ने कहा कि भारत इस महामारी को हराने के करीब था, लेकिन ब्रिटेन और अन्य देशों से वायरस के नए प्रकार की वजह से स्थिति अब काफी मुश्किल हो गई है.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.