देश में कोविड से लड़ने के लिए कई समितियां काम कर रही हैं– कुछ महामारी की शुरुआत में बनी थीं, और एक इससे पहले की थी – टीकों से लेकर मेडिकल इन्फ्रा तक कई मोर्चों पर देखरेख कर रही हैं.
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या पिछले 24 घंटे में 4,106 रही. इसके बाद मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अभी कुल 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 3,11,170 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 4,077 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,70,284 पर पहुंच गई है.
राज्य में जिन 746 तकनीशियनों की कोरोनावायरस के लिए जांच हुई, उनमें से 34 संक्रमित पाए गए. इनमें ज्यादातर मेकअप आर्टिस्ट थे, जो कलाकारों के करीबी संपर्क में आए.
ख़ुराकों के बीच अंतराल को 12 सप्ताह से घटाकर, 8 सप्ताह कर दिया गया है. इसके विपरीत, भारत ने कोविशील्ड की ख़ुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाकर, 12-16 हफ्ते कर दिया है.