नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल कमेटी के प्रमुख प्रो. एम.विद्यासागर का कहना है कि सूत्र मॉडल पर आधारित इन अनुमानों को अभी केंद्र सरकार के साथ साझा नहीं किया गया है.
किसी संक्रामक रोग के लिए ये एक असामान्य बात है, क्योंकि मामलों की संख्या या तो गिरती है या ऊपर उठती है, और ये इस पर निर्भर होता है कि रोकथाम के उपाय कैसा काम कर रहे हैं.
चिकित्साकर्मियों की संख्या बढ़ाने के तरीकों के बारे में बात करते हुए डॉक्टर शेट्टी ने कहा कि राज्य सरकारों को वर्तमान में उपलब्ध कर्मचारियों की संख्या का डॉक्युमेंटेशन करना चाहिए और अधिक डॉक्टरों व नर्सों को प्रशिक्षित करने के लिए एक रोडमैप तैयार करना चाहिए.
भारत बायोटेक 2 से 18 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन के लिए इम्युनोजेनेसिटी ट्रायल कर रहा है. माता-पिता का कहना है कि इस तरह से उनके बच्चों का वैक्सीनेशन हो जाएगा.
दिप्रिंट को दिए एक इंटरव्यू में कोविड वैक्सीन पर अधिकार प्राप्त समिति के प्रमुख डॉ आरएस शर्मा ने ये भी कहा, कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए पासपोर्ट नंबरों को, अब वैक्सीन सर्टिफिकेट्स के साथ भी जोड़ा जा सकता है.