यूजीसी के अनुसार, यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट के 7 नवंबर के आदेश के अनुरूप है, जिसमें सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र को शैक्षणिक संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों को आवारा कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए कहा गया था.
मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को, VIT के स्टूडेंट्स ने कैंपस में पीलिया फैलने के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया.
इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन की रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में 3,63,019 भारतीय छात्र दाखिल हुए, जो पिछले साल के 3,31,602 से अधिक हैं. इंटरनेशनल छात्रों में भारतीयों की हिस्सेदारी 30.8% रही.
NAAC ने कहा कि अल-फलाह के इंजीनियरिंग और एजुकेशन स्कूल को 5 साल के लिए मान्यता मिली थी, जो अब खत्म हो चुकी है. यूनिवर्सिटी को कभी मान्यता नहीं मिली थी.
बोर्ड के अनुसार, रिपोर्ट स्कूलों के अकादमिक परिणामों की तुलना राज्य स्तर के प्रदर्शन और समग्र CBSE औसत से करती है. स्कूल प्रिंसिपल्स ने इस कदम का स्वागत किया है.
केवल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ही अब तक इस योजना में शामिल नहीं हुए हैं, जिसके तहत केंद्र 2022-23 से 2026-27 के बीच देशभर के 14,500 स्कूलों को उन्नत करने का लक्ष्य रखता है.
लखनऊ, 21 फरवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत...