ले.जन. बीएस राजू का कहना है, कि सीधे मार देने की बजाय, सेना सरेंडर सुनिश्चित करने पर ज़्यादा काम कर रही है, चूंकि ‘हमें नौजवान लड़कों को मारने में कोई मज़ा नहीं आता, जिन्होंने हथियार उठा लिए हैं’.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के 117 के मुकाबले 131 कश्मीरी युवा इस साल आतंकी गुटों में शामिल हुए हैं. स्थानीय आंकड़े बताते हैं कि 2018 में यह संख्या 214 और 2017 में 128 थी.
5 अगस्त 2019 से जब नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया, तो यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि परिचालन के दौरान कोई भी नागरिक हताहत न हो.
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में रसद आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा और आकलन किया और इसमें नजर आई कई कमियों को सामने रखा.
भारत सोमवार को चीन के साथ होने वाली उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता के सातवें दौर में पूर्वी लद्दाख में टकराव के बिंदुओं से चीन द्वारा सैनिकों की पूरी तरह से जल्द वापसी पर जोर देगा.
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच पांच महीने तक गतिरोध के हालात बने रहे. इस बीच वायुसेना ने किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिहाज से क्षेत्र में महत्वपूर्ण तैनातियां की हैं.
चीन के साथ लद्दाख में सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने कहा है कि स्थितियां जटिल हैं लेकिन हम जंग के साथ किसी भी तरह के संघर्ष के लिए तैयार हैं.
क्रा कनाल परियोजना में एक ऐसी कनाल की परिकल्पना है, जो थाईलैण्ड से होते हुए, थाईलैण्ड खाड़ी को अंडमान सागर से जोड़ेगी. इससे व्यस्त मलक्का स्ट्रेट के लिए, एक वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.