भारत-रूस संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस चीनी आक्रामकता के खिलाफ फिलीपींस की रक्षा को मजबूत करेगा. ये समझौता एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के तट-आधारित वेरिएंट के लिए है, जिसकी रेंज 290 किमी. है.
जनरल नरवणे ने कहा कि यह देखने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे कौन-कौन से हैं और उनका क्या उपयोग किया जा सकता है.
हॉट स्प्रिंग्स से सैन्य वापसी पर आखिरकार सहमति बन सकती है लेकिन देपसांग और डेमचोक जैसे ‘परंपरागत मुद्दे’ के सुलझने में अधिक समय लग सकता है, ऐसे में भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी रहने के ही आसार हैं.
इस देश के सबसे बड़े भू-स्वामी यानि कि रक्षा मंत्रालय ने अपनी भूमि के अतिक्रमण को रोकने के उद्देश्य से 4,900 भागों में फैली और दूरदराज के इलाकों में फैली अपनी जमीन के तेजी से एवं प्रभावी सर्वेक्षण हेतु ड्रोन, सैटेलाइट, 3डी मॉडलिंग का इस्तेमाल किया.
पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस थे और उन्होंने 1 जनवरी 2020 को कार्यभार संभाला था. पिछले महीने हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में 13 अन्य लोगों के साथ उनकी भी मौत हो गई.
जैश-ए-मोहम्मद के पीओके प्रमुख मुहम्मद इलियास ने उपस्थित भीड़ को बताया कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकवादी हाफिज अरसलान ने 13 दिसंबर को श्रीनगर में घात लगाकर वह हमला किया था जिसमें तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी.
प्रोटोकोल्स को ट्राई-सर्विस टीम की सिफारिशों के आधार पर अपडेट किया जाएगा, जिसने कुनूर हेलिकॉप्टर हादसे की जांच जांच की थी, जिसमें CDS जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य की मौत हुई थी.
मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल के साथ जो कर रही है, वह गलत है. लेकिन क्या मोदी सरकार कभी अस्तित्व में आती, अगर केजरीवाल और उनके 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन ने UPA को तबाह न किया होता?