प्रधानमंत्री सुशिला कार्की या किसी उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को UNGA में न भेजने का फैसला दिखाता है कि नेपाल में अक्सर विदेश नीति पर सबसे कम फोकस किया जाता है.
यूएस की ग्लोबल कंजर्वेशन द्वारा किए गए एक बड़े सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि जिस इलाके में बाघों को बसाने की योजना है, वहां उनके लिए पर्याप्त बड़े शिकार जानवर नहीं हैं. जबकि यह बाघों के लिए जरूरी शर्त है.
ट्रंप से मिलकर मुनीर एबटाबाद कांड के बाद अमेरिका से रिश्ते में आई सलवटों को दूर करके सामान्य स्थिति बहाल करने में कामयाब हुए हैं, व्हाइट हाउस की यह तस्वीर बताती है कि पाकिस्तान किस तरह अपना वजूद बचाता रहा है, कभी-कभी किस तरह फलता-फूलता रहा है, किस तरह सोचता रहा है
रूढ़िवादी धर्मगुरुओं ने मुसलमानों को गरबा में शरीक होने से मना किया क्योंकि इसे गलत बताया गया. अब हिंदू दक्षिणपंथी समूह उनकी मौजूदगी को उत्तेजक बता रहे हैं—कारण अलग, नतीजा वही.
सरकार कड़वा सच क्यों नहीं बोल सकती, इसे समझना बहुत आसान है. तमाम युद्धों की तरह यह युद्ध भी जब रुक जाएगा तब भी भारत के हित विजेता के साथ भी जुड़े होंगे और हारने वालों के साथ भी.