scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशराजस्थान में कई जगहों पर बारिश, अधिकतम तापमान में गिरावट

राजस्थान में कई जगहों पर बारिश, अधिकतम तापमान में गिरावट

Text Size:

जयपुर, एक मई (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हुई और अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गयी। इस दौरान छबड़ा (बारां) में सर्वाधिक 18.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

लगातार आंधी चलने, बूंदाबांदी व बारिश से राज्य में अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है।

मौसम केंद्र के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य में आगामी 2-3 दिन आंधी चलने का अनुमान है और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आंधी व बारिश के प्रभाव से आगामी 4-5 दिन अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने व भीषण गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है।

भाषा पृथ्वी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments