scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Text Size:

श्रीनगर, 23 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों को साजोसामान संबंधी सहायता प्रदान करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार रात शहर के हजरतबल इलाके से इन चारों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने इनमें तीन पुरुषों की पहचान हजरतबल निवासी जाहूर अहमद मीर, बशीर अहमद भट और गुलाम मोहम्मद भट के रूप में की है।

महिला की पहचान हजरतबल निवासी शाजिया मोहम्मद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से एक हथगोला, एके-47 की 15 गोलियां, चार मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments