scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकिआ इंडिया की बिक्री मार्च में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 29,112 इकाई पर

किआ इंडिया की बिक्री मार्च में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 29,112 इकाई पर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) वाहन विनिर्माता किआ इंडिया की मार्च महीने में कुल बिक्री 14.5 प्रतिशत बढ़कर 29,112 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 25,525 वाहन बेचे थे।

किआ इंडिया ने बुधवार को अपने मासिक बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि यह मार्च महीने में उसका अब तक का सबसे शानदार बिक्री प्रदर्शन है।

इसके साथ ही कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में भी अपनी सबसे अच्छी तिमाही प्रगति दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने कुल 84,316 वाहनों की बिक्री जो पिछले साल की समान अवधि के 75,576 वाहनों से 11.6 प्रतिशत अधिक है।

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) अतुल सूद ने एक बयान में कहा कि सभी उत्पादों की निरंतर मांग के कारण कंपनी ने मार्च में रिकॉर्ड बिक्री और सबसे मजबूत तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया है।

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments