scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा एंड महिंद्रा की मार्च में बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 99,969 इकाई पर

महिंद्रा एंड महिंद्रा की मार्च में बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 99,969 इकाई पर

Text Size:

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि मार्च महीने में निर्यात सहित उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 99,969 इकाई रही।

घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी ने पिछले साल मार्च, 2025 में 82,431 वाहन बेचे थे। इनमें एसयूवी और हल्के वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि के दौरान घरेलू बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 60,272 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 48,048 इकाई थी। निर्यात सहित कुल एसयूवी बिक्री 62,109 इकाई दर्ज की गई।

वाणिज्यिक वाहनों के मोर्चे पर पिछले महीने घरेलू बिक्री 24,928 इकाई रही। यह पिछले साल मार्च की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि है।

कंपनी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के आधार पर एसयूवी की बिक्री में 20 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। इस दौरान कुल 6,60,276 एसयूवी बेची गईं, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 5,51,487 इकाई था।

भाषा

सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments