scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशबेमौसम बारिश के बीच नायडू ने अधिकारियों को किसानों को सतर्क करने के निर्देश दिए

बेमौसम बारिश के बीच नायडू ने अधिकारियों को किसानों को सतर्क करने के निर्देश दिए

Text Size:

अमरावती, 19 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को किसानों को मौसम की स्थिति की नियमित जानकारी देने के निर्देश दिए ताकि फसलों के नुकसान को कम किया जा सके।

उनकी यह टिप्पणी राज्य के छह जिलों में बेमौसम बारिश होने के बाद आई है।

नायडू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘किसानों को नियमित रूप से मौसम की जानकारी देकर सतर्क करें और फसलों के नुकसान को कम करने के उपाय करें।’

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की।

अधिकारियों ने नायडू को सूचित किया कि बारिश से कृष्णा, नेल्लोर, श्री सत्यसाई, एनटीआर, अनंतपुर और पार्वतीपुरम मान्यम जिलों के 16 मंडलों के 89 गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं।

इसके अलावा, अनंतपुर, श्री सत्यसाई और एनटीआर जिलों में बागवानी फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फसलों के नुकसान का व्यापक विवरण संकलित करें।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार शाम प्रकाशम जिले में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।

विभाग ने पार्वतीपुरम मान्यम और विजयनगरम जिले के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

भाषा

सके। प्रचेता नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments