scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतअमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 35 करोड़ रुपये का भूखंड

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा 35 करोड़ रुपये का भूखंड

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) दिग्गज फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 2.67 एकड़ का एक भूखंड 35 करोड़ रुपये में खरीदा है।

रियल्टी कंपनी ‘हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (एचओएबीएल) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उसके साथ यह सौदा अमिताभ बच्चन की कंपनी एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के माध्यम से संपन्न हुआ।

यह भूखंड कंपनी की 75 एकड़ की लक्जरी भू-विकास परियोजना ‘द सरयू’ के निकट स्थित है। जनवरी, 2024 में भी बच्चन ने इस परियोजना में एक प्लॉट खरीदा था।

कंपनी ने कहा कि बच्चन का अयोध्या में उसके माध्यम से किया गया यह तीसरा निवेश और कुल मिलाकर चौथा निवेश है।

बच्चन ने इससे पहले एचओएबीएल की ‘सोल डे अलीबाग’ परियोजना में भी 10,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था।

कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि बुनियादी ढांचे के निरंतर विकास और सरकारी निवेश के कारण अयोध्या दीर्घकालिक भूमि निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

वर्ष 2020 में स्थापित एचओएबीएल देश की प्रमुख ब्रांडेड जमीन डेवलपर फर्मों में से एक है। कंपनी ने पांच वर्षों में 1.3 करोड़ वर्ग फुट से अधिक विकसित भूमि बेची है और वर्तमान में लगभग 3.4 करोड़ वर्ग फुट भूमि पर विकास कार्य जारी है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments