scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलपाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति के सदस्य अलीम दर का इस्तीफा : सूत्र

पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद चयन समिति के सदस्य अलीम दर का इस्तीफा : सूत्र

Text Size:

लाहौर, तीन मार्च (भाषा) चयन समिति के सदस्य अलीम दर ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस्तीफा सौंप दिया है ।

पीसीबी के जानकार सूत्रों ने बताया ,‘‘ आईसीसी की एलीट पेनल के पूर्व अंपायर दर ने इस्तीफा दे दिया है जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है ।’’

दर और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के सदस्य हैं ।

दर के करीबी सूत्र ने बताया कि उन्होंने इसलिये इस्तीफा दिया क्योंकि चयन मामलों में वह मुख्य कोच माइक हेसन के अनधिकृत दखल से खफा थे ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ अलीम इस बात से बेहद खफा थे कि टी20 विश्व कप में बाबर आजम और शादाब खान को जगह दिये जाने का उन्होंने विरोध किया था क्योंकि दोनों का प्रदर्शन खराब था लेकिन हेसन उन्हें लेने के लिये अड़े रहे ।’’

उन्होंने कहा कि दर यह देखकर हैरान थे कि कप्तान सलमान आगा या किसी चयनकर्ता ने इसका विरोध भी नहीं किया ।

पाकिस्तान सुपर आठ चरण से ही बाहर हो गया था ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments