scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलआईपीएल के पांच मैच बेंगलुरू में, दो रायपुर में खेलेगी आरसीबी

आईपीएल के पांच मैच बेंगलुरू में, दो रायपुर में खेलेगी आरसीबी

Text Size:

बेंगलुरू, तीन मार्च (भाषा) गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल में अपने पांच घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर और दो रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेलेगी ।

आरसीबी ने यह घोषणा मंगलवार को की । इससे इन अटकलों पर भी विराम लग गया कि आरसीबी को उसके घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलने का मौका मिलेगा या नहीं चूंकि पिछले साल टीम के खिताब जीतने के जश्न में मची भगदड़ में वहां 11 प्रशंसक मारे गए थे ।

उसके बाद से इस स्टेडियम पर कोई घरेलू मैच भी नहीं खेला गया है ।

आरसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ महीनों की कड़ी मेहनत और सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय के बाद यह संभव हो पाया है । आरसीबी कर्नाटक सरकार, कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस की शुक्रगुजार है ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments