scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलभारत ने 2025 तोक्यो डेफलिम्पिक्स के लिए रिकॉर्ड 111 सदस्यीय दल की घोषणा की

भारत ने 2025 तोक्यो डेफलिम्पिक्स के लिए रिकॉर्ड 111 सदस्यीय दल की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) भारत 15 नवंबर से 26 दिसंबर तक तोक्यो में होने वाले डेफलिम्पिक्स (बधिर ओलंपिक) के लिए 73 खिलाड़ियों सहित 111 सदस्यों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजेगा।

भारतीय खिलाड़ी 11 खेल एथलेटिक्स, बैडमिंटन, गोल्फ, जूडो, कराटे, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कुश्ती और टेनिस में भाग लेंगे।

खेल मंत्रालय ने भारतीय दल को मंजूरी दे दी है। इसका खर्चा सरकार वहन करेगी।

भारत मई 2022 में ब्राजील में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य सहित 16 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 77 प्रतिभागी देशों में नौवें स्थान पर रहा था।

डेफलिम्पिक्स का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बधिर खेल समिति (आईसीएसडी) द्वारा किया जाता है। यह समिति अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments