scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशनाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

Text Size:

महराजगंज (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीना ने बताया कि घटना आज सुबह उस समय हुई जब लड़की शौच के लिए अपने घर से निकली थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राज के रूप में हुई है जो उसके पड़ोस में ही रहता है। आरोप है कि वह लड़की को बहाने से अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया। बाद में लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसपी ने बताया कि शिकायत के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

उनके मुताबिक, आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments