scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशउप्र: पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

उप्र: पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरनगर, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में 2024 से फरार आरोपी अजय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र से अजय को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शामली जिले का रहने वाला है।

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अजय के खिलाफ 29 फरवरी, 2024 को मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम था।

राज्य सरकार ने प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बाद पिछले वर्ष 17-18 फरवरी को आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को 24 फरवरी को रद्द कर दिया था और छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था।

परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सरकार ने मामले की जांच विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा किये जाने की घोषणा की थी।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments