scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमखेलइंडियन गोल्फ यूनियन ने खिलाड़ियों के लिये शिविर लगाया

इंडियन गोल्फ यूनियन ने खिलाड़ियों के लिये शिविर लगाया

Text Size:

ग्रेटर नोएडा, 16 अप्रैल (भाषा ) भारत के सबसे प्रतिभावान अमैच्योर गोल्फर 14 से 19 अप्रैल के बीच यहां जेपी ग्रींस पर इंडियन गोल्फ यूनियन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे हैं ।

उपमहाद्वीप से चुने गए ये दस एलीट अमैच्योर गोल्फर एक से चार मई तक जर्मनी में होने वाले जर्मन इंटरनेशनल अमैच्योर टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं ।

राष्ट्रीय टीम के शिविर में भाग लेने वाले गोल्फरों में आरिन आहूजा, रक्षित दहिया, सुखमन सिंह, कानव चौहान, वरूण मुथप्पा, अयान गुप्ता, जयवीर, दीपक यादव, संदीप यादव और विनम्र आनंद शामिल हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments