scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल के वायदा भाव टूटे

कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल के वायदा भाव टूटे

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) विदेशी बाजार की कमजोर मांग को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल 32 रुपये की गिरावट के साथ 6,284 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमएक्स) में कच्चे तेल का मार्च माह में आपूर्ति होने वाला अनुबंध 32 रुपये या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,284 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 3,363 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रतिभागियों द्वारा अपने स्टॉक की निकासी करने से कीमतों पर असर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत 0.22 प्रतिशत गिरकर 72.32 डॉलर प्रति बैरल रह गई जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा

अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments